Breaking News in Primes

छिंदवाड़ा जिलें में पीएचई विभाग के संरक्षण में चल रहा घटिया निर्माण

0 1,261

पीएचई विभाग का कारनामा, घटिया निर्माण पर ईई की चुप्पी

  • जिलें में नियमों की धज्जियां उड़ाते ठेकेदार को PHE का संरक्षण

मनीष कुमार राठौर / 8109571743

भोपाल / छिंदवाड़ा । लोक स्वास्थ्य विभाग यांत्रिकी विभाग छिंदवाड़ा में चल रहे नल जल योजना और जल जीवन मिशन के निर्माण में भ्रष्टाचार का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की स्टैंड पोस्ट में लगे पाईप के ऊपर सिर्फ सीमेंट पोत दी गई है । तो आप जमीन के नीचे बिछाई गई पाईप लाईन की गहरिया और उसकी गुणवत्ता का हाल जान सकते है की जब जमीन के ऊपर ही काम सही तरीके से नहीं किया तो अंदर किसने देखा है । छिंदवाड़ा जिलें की जुन्नरदेव तहसील में में गुणवत्ताहीन निर्माण का अंदाजा लगाना भी मुस्किल है किस कदर घोटाले को अंजाम दिया है । जिसका सबसे बड़ा श्रेय जिलें में पीएचई विभाग के अधिकारियों को जाता है जहा पर लाखों रूपए का बंदरबाट किया जा रहा है, जिसकी जानकारी छिंदवाड़ा जिलें में पदस्थ कार्यपालन यंत्री को होने के बाद उचित कदम नहीं उठाते हुए घटिया निर्माण को सही सिद्ध करने में लगे है वही इसकी जानकारी प्राईम संदेश ने छिंदवाड़ा के अधिकारी को दी थी जिसके बाद भी ना जाने कार्यवाही के लिए किस मोहर्त का इंतजार किया जा रहा है ।

छिंदवाड़ा जिले में नल जल योजना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की दुर्दशा देखने लायक है जहां पर गुणवत्ता हैं और घटिया कार्यों का अंजाम दिया जा रहा है जिसके बाद भी जिले में पदस्थ उपयंत्री और एआई के साथ एसडीओ मिलकर कार्य को लीपापोती करने में लगे हुए हैं ।

छिंदवाड़ा पीएचई की देखरेख में कैसे चल रहा घटिया निर्माण कार्य ?

पाठकों की जानकारी के लिए बता दे कि नियम अनुसार किसी भी कार्य को चालू करने के पूर्व उस पर कार्य का नाम, लागत, प्रारंभ दिनांक, से लेकर पैकज क्रमांक, मद सहित अनेक कार्यों लेखा जोखा हों चाहिए परंतु लेखपाल से लेकर इंजीनियर सभी का कट होता है । जानकारी के लिए बता दे की छिंदवाड़ा जिलें की जुन्नरदेव तहसील में घटिया निर्माण को, उपयंत्री, एई और ईई ने किस तरीके से अंजाम दिया है, जहा पर ग्राम पंचायत जमकुंडा, ग्राम पंचायत नजरपुर, ग्राम पंचायत चटुआ, ग्राम पंचायत सांगा खेड़ा, ग्राम पंचायत झापिया, ग्राम पंचायत तेलिबट, ग्राम पंचायत बिलावर कला, ग्राम पंचायत जुन्नारदेव वीशाला में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है तभी तो ग्राम पंचायत चटुआ के पंचायत वालों का कहना है कि बोर खाली चला गया, इसलिए पानी नही आ रहा है । क्या बोर खुदाई पाईप लाईन के बाद हुई, जब जमीन में पानी नहीं तो वैकल्पिक व्यवस्था क्यो नही की गई ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!