Breaking News in Primes

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रमिक संघ इंटक ने किया फलदार पौधों का रोपण

0 254

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रमिक संघ इंटक ने किया फलदार पौधों का रोपण

किरंदुल : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के तत्वाधान में यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप जी, सचिव ए के सिंह जी के दिशा निर्देशों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्र हित एवं जनहित में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक रूप से किरंदुल परियोजना विद्यालय परिसर में सुरक्षित तरीके से श्रमिक संघ के सदस्यों द्वारा अनेक पेड़ पौधे रोहित किए गए। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी/सदस्य त्रिलोक बांदे, ओम कुमार साहू, राकेश लाल, देवनारायण, तरूण साहू, सादाब जिलान, बी.एल.तारम, बृजेश यादव, बृजेश मिश्रा, संतोष मानिकपुरी राजगीर जी, कौशिक जी , सम्पत राम साहू जी, एवं इंटक यूनियन के अनेकों सदस्यों के अतिरिक्त नगरपरिवार के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!