Breaking News in Primes

क्या बैतूल में हुई रेत उत्खनन में सांठगांठ की कार्यवाही ? भोपाल में गूंज रहे सुलगते सवाल 

0 217

क्या बैतूल में हुई रेत उत्खनन में सांठगांठ की कार्यवाही ? भोपाल में गूंज रहे सुलगते सवाल

क्या रेत माफियाओं को बचाने में लगा प्रशासन ? क्यों नहीं कर रहे ठेकेदार पर केस दर्ज ?

क्या ठेकेदार पर अवैध रेत उत्खनन और डम्फरों पर अवैध रेत परिवहन का केस दर्ज करेगा विभाग ?

15 मई को हुई रेत उत्खनन की कार्यवाही में उठते 15 सवाल

मनीष कुमार राठौर / 8109571743

भोपाल । बैतूल जिलें में कलेक्टर ने रेत ठेकेदार पर अचानक कार्यवाही की जिसकी जानकारी गुर्गों तक को नहीं लगी जबकि रेत ठेकदर के द्वारा महीनों से अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था जिसकी जानकारी खनिज और राजस्व विभाग को होने के बाद भी कार्यवाही को चुनाव का बहाना देते हुए टाल रहे थे । जब कार्यवाही कलेक्टर ने की जिसमें में भी ऐसे कई महत्पूर्ण सवाल छुट गए जिससे कार्यवाही पूर्ण नहीं हुई है । जिसमें ठेकेदार के ऊपर अवैध रेत उत्खनन का केस दर्ज नही किया गया, डम्फरों को अवैध रेत परिवहन करते देखा फिर केस क्यों नही, खदान की नपाई क्यों नही, आखिर क्या कारण है किसने रोक दिए कलेक्टर के हाथ अब बहुत से ऐसे सवाल है जिनका जवाब कोई अधिकारी देने के लिए तैयार नहीं हो रहा है । इतना सब होने के बाद भी अवैध रेत उत्खनन का केस नही बना तो सिर्फ दिखावे की कार्यवाही साबित होकर रहा जायेगी ।

बैतूल में हुई कार्यवाही के सुलगते सवाल

1. जिस स्थान पर रेत की खुदाई बिना रॉयल्टी की गई है उन गड्ढों की संख्या, गहराई, लंबाई, चौड़ाई, और उनके फोटो वीडियो के साथ कार्यवाही रिपोर्ट प्रेस में सार्वजनिक क्यों नही की ? केस क्यों दर्ज नही किया गया ?

2. जिन रेत के डंपरों को पकड़ा गया है उन पर कितना जुर्माना लगाया गया है । क्या उनके पास रॉयल्टी थी यदि नही तो अवैध रेत परिवहन का केस क्यों नही बनाया गया ।

3. जिन मशीनों को पकड़ा गया है उन पर कितना जुर्माना लगाया गया है ।

4. जब अधिकृत स्टॉक में ज्यादा रेत मिली तो रेत ठेकेदार पर कार्यवाही कर, केस क्यों नही बनाया गया ?

5. क्या अवैध रेत उत्खनन का केस बनाएंगे ठेकेदार पर ?

6. जब रेत के का अवैध उत्खनन हुआ है तो स्वीकृत स्थान खदान की नपती क्यों नही की गई ?

7. स्वीकृत रेत खदान की जगह का सीमांकन कर नपाई क्यों नही की गई ?

8. जब प्रशासन के सामने रेत के डंफर खाली हुए तो क्यों ट्रकों की रॉयल्टी चेक नही की गई ?

9. जब इतना बड़ा अवैध उत्खनन शाहपुर क्षेत्र में चल रहा है तो क्या एसडीएम तहसीलदार को कैसे मालूम नही चला ? क्या इनकी जवाबदेही कुछ नही है ?

10. जब रेत का स्टॉक आवंटित मात्रा से ज्यादा पाया गया तो खनिज अधिकारी और निरीक्षक महीनों तक क्या करते है ? स्टॉक की जांच रिपोर्ट कहा है ?

11. क्यों समय समय पर जांच नही की जाती स्टॉक और रेत खदान की यदि की गई है तो महावार जांच रिपोर्ट कहा है ?

12. यदि समय-समय पर माइनिंग डिपार्टमेंट कार्रवाई करता है तो पिछले 3 महीने में ऐसे कितने अवैध डंप और अवैध रेत उत्खनन के केस शाहपुर एसडीएम क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं ?

13. कंपनी पर केस दर्ज करने की बजाए दो व्यक्तियों और अन्य पर केस दर्ज कर रहा विभाग, जबकि ठेका कंपनी का है तो ठेका कंपनी क्यों किसी अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से रेत निकलने देगी ?

14. क्या क्षेत्र में अवैध उत्खनन किसी व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है तो ठेका कंपनी ने विभाग या पुलिस में कोई शिकायत दर्ज की है या नहीं ?

15. तवा नदी में स्वीकृत रेत खदानों के अलावा अन्य जगह से भी जो रेत खोद रहे है तो ठेकेदार पर कैसे नहीं दर्ज नही किया केस विभाग ने ?

क्या इन सवालों के जवाब बैतूल जिला प्रशासन दे पायेगा या ये कार्यवाही यू ही अधूरी रहेगी, जानने के लिए बने रहिए दैनिक प्राईम संदेश और Primes Tv News के साथ सबसे आगे

क्या कहना है ।

आपने जानकारी बताइ है इसकी जांच होगी, आप विस्तृत जानकारी मेरे व्हाट्सएप पर भेज दीजिए ।

पावन शर्मा कमिश्नर नर्मदापुरम

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!