Breaking News in Primes

मुंबई में पेट्रोल पंप पर गिरे विशाल होर्डिंग के नीचे फंसी 80 गाड़ियां; 35 लोग घायल

0 185

*मुंबई में पेट्रोल पंप पर गिरे विशाल होर्डिंग के नीचे फंसी 80 गाड़ियां; 35 लोग घायल*

 

मुंबई बारिश : राजधानी मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर लोहे का होर्डिंग गिरने से भयानक हादसा हुआ है। पेट्रोल पंप पर करीब 80 गाड़ियां इस होर्डिंग के नीचे फंसी हुई हैं। इसमें बड़ा नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है।

 

अब तक करीब 35 घायलों को निकाला जा चुका है और उन्हें इलाज के लिए शहर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुई बारीश और तूफान से

पेट्रोल पंप पर लगा होर्डिंग गिर गया और मौके पर भारी हंगामा हो गया। ईंधन भरवाने आई गाड़ियाँ और तूफ़ान से बचने के लिए रूके हुए नागरिक इन होर्डिंग्स के नीचे फँसे हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

बचाव कार्य मे देरी होने कि सम्भावना है क्यूँकि गैस कटर का इस्तेमाल करने पर आग लगने का खतरा रहता है , पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल टैंक के साथ-साथ सीएनजी टैंक भी होते हैं।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि गिरा हुआ होर्डिंग अवैध है और हमने बार-बार इसे हटाने की मांग की है। इससे नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!