Breaking News in Primes

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगो को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय इकाई एवं जिला इकाई शहडोल ने संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 294

*शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट*

*पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगो को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय इकाई एवं जिला इकाई शहडोल ने संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

 

शहडोल। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल संभागीय इकाई एवं शहडोल जिला इकाई द्वारा संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष साथी मोहम्मद अली, उपाध्यक्ष साथी दिनेश अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष साथी राहुल सिंह राणा, महासचिव साथी कृष्णा तिवारी एवं शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार की मौजूदगी में बी. एस. जामोद संभागायुक्त शहडोल एव राजेश जैन प्रभारी कलेक्टर शहडोल को ज्ञापन सौंपा गया। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया दद्दा जी द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप ज्ञापन सौपे जाने पर चर्चा की गई. बैठक में चर्चा के उपरांत रैली निकालकर संभागीय आयुक्त बी. एस. जामोद एवं राजेश जैन प्रभारी कलेक्टर को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष साथी मोहम्मद अली, उपाध्यक्ष साथी दिनेश अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष साथी राहुल सिंह राणा, महासचिव कृष्णा तिवारी, उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, मनोज सिंह, शहडोल जिलाध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, महासचिव साथी अजय पाल, शेख समीर, दीपेंद्र सिंह, अनुराग त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, सादिक खान, संतोष गुप्ता, आशीष कचेर, जितेंद्र विश्वकर्मा, धनपुरी के पत्रकार साथी मोहम्मद शमीम खान, बृजवासी अग्रवाल, एस.पी. सिंह, विजय सिंह, मुरलीधर त्रिपाठी, राजू अग्रवाल सहित जिले के अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!