Breaking News in Primes

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बेकाबू होकर ट्राला बारात पर पलटा 05 लोगों की

0 192

सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बेकाबू होकर ट्राला बारात पर पलटा 05 लोगों की

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

घटनास्थल पर ही मौत, 07 घायलों का एम्स भोपाल तथा 04 घायलों का जिला चिकित्सालय में हो रहा है उपचार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रायसेन से कलेक्टर एसपी मौके के लिए रवाना

 

 

 

 

 

सोमवार की रात्रि में रायसेन जिले के सुल्तानपुर के पास एक ट्राला बेकाबू होकर बारात में घुस गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रसासनिक और स्वास्थ्य अमला घटना स्थल पर पहुंचा और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल तुरंत रायसेन से घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

 

प्रारंभिक जानकारी अनुसार इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें सभी पुरुष हैं। दुर्घटना ने लगभग 11 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल 07 लोगों को उपचार हेतु एम्स भोपाल भेजा गया है। चार घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे बारात निकल रही थी। तभी पीछे तेजी से आ रहे ट्राले ने बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!