Breaking News in Primes

आरोप सात लोगों पर FIR दर्ज की और 5 गिरफ्तार

0 147

*आरोप सात लोगों पर FIR दर्ज की और 5 गिरफ्तार*

धर्म परिवर्तन का मामला मंडीदीप के सतलापुर थाना क्षेत्र

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है यह पे ईसाई धर्म के लोगों ने जबरन हिंदू धर्म के लोगों को धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें हिंदुओं को लालच देकर अपना धर्म छुड़वाया जाए और क्रिश्चियन धर्म में लाया जाए मौके पर सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के सभी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की गई पुलिस द्वारा जिसमें 7 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी दो आरोपियों को तलाश की जा रही है मंडीदीप के सतलापुर में रविवार देर शाम लालच देकर धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। हिन्दू संगठनों के आक्रोश के बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव ने बताया कि नगर के वार्ड 17 स्थित शासकीय हाई स्कूल के पास रहने वाले प्रेम सिंह नाहर के घर रविवार को इसाई प्रार्थना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। जिसमें पड़ोस में ही रहने वाले नरेंद्र सिंह ठाकुर और समीर को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाना था। जब इसकी जानकारी हिंदू समाज के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और पुलिस से मामले की शिकायत की।रिपोर्ट लिखने में देरी होने पर हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने रात 8 बजे फरियादी की शिकायत पर सात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बताया कि उनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सात लोगों पर शिकायत दर्ज

जब मामले की जानकारी ईसाई मिशनरी के सदस्यों को मिली तो वह वकीलों को लेकर थाने पहुंच गए। जिसके बाद मामला गर्मा गया। इसके बाद पुलिस ने फरियादी नरेंद्र सिंह ठाकुर की शिकायत पर चंदूलाल सोनवानी, संतरा सोनवानी, प्रदीप बंसल, विजय चौधरी उसकी पत्नी उमा चौधरी, कैलाश बंसल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी सतलापुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया शिकायत पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 5 आरोपियों की इस मामले में गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों को आज गौहरगंज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!