Breaking News in Primes

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो की मिली जानकारी

0 125

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो की मिली जानकारी

 

आनंद गौर हरदा जिला संवाददाता

 

हरदा । एलबीएस कॉलेज हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 7 दिवसीय विशेष आवासीय इकाई शिविर अबगांव खुर्द में आयोजित किया जा रहा है। आज इस शिविर का पंचम दिवस है। शिविर की दैनिक गतिविधियों में प्रातःकालीन प्रभात फेरी, योगाभ्यास, मतदाता जागरूकता रैली, श्रमदान, नुक्कड़ नाटक, गांववासियों से जनसंपर्क कर समस्याओं की जानकारी एकत्रित करना है,तथा समस्याओं के समाधान हेतु उचित जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें अवगत कराना है।

 

प्रतिदिनानुसार बौद्धिक सत्र में यातायात विभाग से प्रभारी यातायात हरदा संदीप सुनेश ने यातायात के नियम बताते हुए लर्निंग लायसेंस और परमानेंट लायसेंस में अंतर समझाये। महिलाओं के लिए निःशुल्क लायसेंस,लायसेंस बनाने की पूर्ण प्रकिया से अवगत कराते हुए दुर्घटना से बचाव के उपाय बताये ।वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने हेतू प्रेरित किया।थाना यातायात हरदा से महेश शर्मा ने यातायात के नियमों की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में एलबीएस काॅलेज के प्राचार्य डॉ राजीव खरे ने कहा कि जो नियम बनाये जाते है उनके फायदे होते हैं कभी नुकसान नहीं अतः नियमों का पालन करें । समाजसेवी मंयक काले ने एनएसएस की गतिविधियों की जानकारी दी।

 

महाविद्यालय से प्रो आलोक सिंह ने विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहने हेतू प्रेरित किया। प्रो कविता तिवारी , श्रद्धा अग्रवाल एवं रिशीका गुर्जर उपस्थित रही।अंत में सभी के द्वारा “हम होंगे कामयाब” गीत गाकर शिविरार्थीयो ने करतल ध्वनि से शिविर में आये अतिथियो एवं गांव के अन्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम अधिकारी हर्षा जायसवाल , दिनेश मेहरा श्री विपिन सराठे के सहयोग से गतिविधियाँ संपन्न हुई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!