Breaking News in Primes

यह बजट निश्चित ही आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा: प्रभाकर तिवारी

0 198

यह बजट निश्चित ही आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा: प्रभाकर तिवारी

 

शहडोल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज साल 2024 के लिए मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया है। इस बजट को लेकर उपसरपंच संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट निश्चित ही आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा गांव गरीब किसान महिलाओं एवं टैक्स पेयर को भी राहत प्रदान करेगा गरीबों को मकान उपलब्ध होगा किसानो की आय बढ़ेगी बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे बस ग्राम पंचायत मैं योजनाओं को क्रियान्वयन करने में सक्रियता एवं निगरानी रखने की आवश्यकता है ताकि योजनाओं का सही रूप से संचालन किया जा सके एवं पात्र हितग्राही को इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। मोदी सरकार के इस बजट को किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट बताया है। श्री तिवारी ने बजट के फायदे बताते हुए कहा, यह बजट किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट है। इस बजट में मुख्य रूप से सरकार की आगामी योजना दलहन और तिलहन की फसलों पर ध्यान केंद्रित करने का है। इससे गांव-गांव में जब दलहन और तिलहन की खेती की ओर से किसान जाएंगे तो निश्चित रूप से कैश प्राप्त बढ़ेगा और किसानों की आमदनी का जरिया बढ़ेगा। सरकार की नीति ये है कि आने वाले समय में हमारे देश में अधिकतम तेल का उत्पादन हो, इसलिए सरकार की यह नीति किसानों को कैश प्राप्त की ओर ले जाएगा, जोकि किसानों के आर्थिक लाभ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।वहीं उपसरपंच संगठन जिला अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने केंद्रीय बजट को गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट बताया है। वहीं प्रभाकर तिवारी जिला अध्यक्ष उपसरपंच संगठन ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और एमएसएमई को तरक्की और लाभ के नए अवसर पहुंचाने वाले निर्णयों और योजनाओं से परिपूर्ण है। केंद्र सरकार ने 7 लाख रुपए तक की आय पर कोई भी टैक्स नहीं लगाने का निर्णय लेकर सबको खुश कर दिया है।इस बार का बजट पूरे भारत के समग्र विकास का बजट है। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। श्री तिवारी ने कहा कि इस बार मिडल क्लास के लिए सरकार ने बड़ा फायदा दिया है। मंदी के बावजूद दुनिया ने भारत की आर्थिक स्थिति को सराहा है। देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रभाकर तिवारी जिला अध्यक्ष उपसरपंच संगठन ने कहा कि मैं उपसरपंच संगठन शहडोल की पुरी टीम की ओर से इस लाभकारी एवं समृद्ध बजट के लिए देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उप सरपंच संगठन की ओर से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता हूं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!