Breaking News in Primes

अध्यक्ष पद के चुनाव 2 फरवरी को महामाई मंदिर परिसर दशहरे मैदान में होंगे।श्री हिंदू समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित

0 109

दिनांक 29-01-2024 सोमवार

लोकेशन-रायसेन

स्लग-01-श्री हिंदू उत्सव समिति

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

अध्यक्ष पद के चुनाव 2 फरवरी को महामाई मंदिर परिसर दशहरे मैदान में होंगे।श्री हिंदू समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित

रायसेन। श्री हिंदू उत्सव समिति के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।यह बैठक दशहरा मैदान स्थित माता महामाई मन्दिर परिसर में आयोजित की गई ।जिसमें श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव 2 फरवरी को दशहरा मैदान स्थित महामाई मंदिर स्थल पर दोपहर 12 बजे कराए जाने का निर्णय लिया गया ।बैठक में 29से 30 जनवरी को सुबह 11 शाम 5 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म जमा करने का समय निश्चित किया गया है ।वहीं 31 जनवरी को सुबह 11से दोपहर 1 बजे तक नाम की छंटनी की जाएगी। इसी दिन दोपहर 3 से 5 बजे के बीच नाम वापसी का समय रखा गया है। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। श्री हिंदू उत्सव समिति के वर्तमान अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी ने बताया कि जो भी आवेदक नामांकन भरेगा उसे 51000 की राशि समिति के पास जमा करनी होगी। यह राशि वापस नहीं की जाएगी ।

उन्होंने आगे बताया कि श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव 2 फरवरी को दशहरा मैदान स्थित माता महामाई मंदिर स्थल पर दोपहर 12बजे से कराया जाएगा वोटो की गिनती दोपहर 3 बजे से होगी।श्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष के इच्छुक नामांकन फॉर्म भर सकते हैं ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव राजेंद्र सिंह राजू राठौर अनिल चौरसिया शिवराज सिंह राजावत मनोज अग्रवाल अशोक सोनी जमुना सेन कैलाश खत्री पहलवान गिरधारी लाल रैकवार लीला सोनी सहित समिति के वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!