Breaking News in Primes

उद्योगों की प्रगति में ही मध्यप्रदेश की समृद्धि निहित है- मुख्यमंत्री डॉ यादव

0 331

उद्योगों की प्रगति में ही मध्यप्रदेश की समृद्धि निहित है- मुख्यमंत्री डॉ यादव

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

मध्य प्रदेश जिला रायसेन

तामोट में मुख्यमंत्री ने सागर ग्रुप की एसएमपीएल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की नवनिर्मित इकाई का किया उद्घाटन

 

रायसेन, 20 जनवरी 2024

उद्योगों की प्रगति में ही मध्यप्रदेश की समृद्धि निहित है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े अधिक से अधिक उद्योग यहां स्थापित हों। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो हम सुशासन और सुव्यवस्थाओं को स्थापित करें, प्रदेश सरकार का यही संकल्प है। यह विचार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रायसेन जिले के तामोट में टेक्सटाईल उद्योग क्षेत्र में सागर ग्रुप की एसएमपीएल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की नवनिर्मित इकाई का उद्घाटन करने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे जीवन के सभी क्षेत्रों को मजबूत करने में सबसे बड़ा योगदान रोजगार व्यवस्था का है। उद्योगों से समृद्धि आती है। प्रदेश के समृद्ध होने के साथ-साथ नागरिकों को रोजगार मिलता है, आर्थिक विकास होता है। देश-दुनिया में पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि मप्र में विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। यहां अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों यह प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में भी टैक्सटाइल उद्योग स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश के ही उद्यमी यहां उद्योग खोंले इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी योजनाओं का संचालन करते हुए नित नए आयाम जोड़े जा रहे हैं। प्रदेश में सुशासन और सुव्यवस्था रहे। हमारा मध्यप्रदेश विकास के मामले में नम्बर वन बने, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उद्योगों को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाए जाने के लिये बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगपतियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार उद्योगों को आत्मनिर्भर, लाभदायक और रोजगार पैदा करने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुझे एस.एम.पी.एल. इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज की पॉलिएस्टर कॉटन यार्न यूनिट की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो 3500 लोगों के लिए रोजगार देगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सागर ग्रुप के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सामुदायिक विकास की दिशा में ग्रुप समूह की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहव यादव ने उद्घाटन कर इकाई का भ्रमण किया और इकाई में कार्यरत महिलाओं से बातचीत की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि इस इकाई के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को भी लाभ होगा। रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। विधायक पटवा ने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार को बढ़ावा देने हेतु अनेक रोजगारमूलक योजनाओं के संचालन के साथ-साथ नवीन उद्योगों की स्थापना हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग स्थापित होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है।

उद्घाटन समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सांसद रमाकांत भार्गव, साँची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, डॉ. नवनीत मोहन कोठारी प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी), भोपाल कमिश्नर पवन शर्मा, इरशाद अली आईजी होशंगाबाद कलेक्टर रायसेन अरविंद कुमार दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सागर ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि सागर ग्रुप की एस.एम.पी.एल. इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की यह नवनिर्मित इकाई 20 से 45 के काउंट रेंज में ब्लो रूम ब्लेंड कॉटन पॉलिएस्टर कोम्बड और कॉम्पैक्ट यार्न का निर्माण करेगी और 20 से अधिक देशों में निर्यात के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देगी। इस नवनिर्मित इकाई से प्रदेश के 3000-3500 युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। भविष्य में लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। हम नई परियोजना में प्रदेश में डाईंग/प्रोसेसिंग की इकाई को स्थापित करने के लिये आगे बढ़ेंगे। नवनिर्मित इकाई से यार्न व फेब्रिक 20 से यादा देशों में निर्यात किया जाएगा।

इस मौके पर सागर ग्रुप के मैंनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ सुधीर अग्रवाल ने बताया कि नवनिर्मित इकाई ब्लो रूम ब्लेंड पॉलीस्टर कॉटन यार्न व फेब्रिक निर्यात से देश के प्रथम 10 चुनिन्दा टेक्सटाइल क्लस्टर में मध्य प्रदेश का नाम दर्ज करने में सफल होंगा और हमारे मिशन राष्ट्र निर्माण से एक कदम और करीब ले जायेगा। नवनिर्मित इकाई के गुणवत्ता वाले उत्पादों को हम विश्व के कोने-कोने में निर्यात करेंगे जो गुणवत्ता में विश्व स्तरीय मानकों पर आधारित है।

पीआरओ/स0क्र0 132/01-2024

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!