Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर राज्यभर में बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय

0 75

मध्यप्रदेश में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर राज्यभर में बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय

 

भोपाल, 13 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

 

जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग), नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली द्वारा 9 अप्रैल 2026 को जारी पत्र के अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है। राज्य शासन ने परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह अवकाश घोषित किया है।

 

इस अवकाश के चलते प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय, संस्थान एवं अधिकांश सार्वजनिक सेवाएं बंद रहेंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में लागू होगा।

 

यह आदेश राज्यपाल के नाम से एवं उनके निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा जारी किया गया है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि शासन के सभी विभागों, आयोगों, मंडलों और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि व्यापक स्तर पर इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

आंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सामाजिक न्याय और संविधान के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!