Breaking News in Primes

लापरवाही की सारी हदें पार, आखिर जिम्मेदार कौन? 

0 208

शाहपुर / भयावाड़ी / लापरवाही की सारी हदें पार, आखिर जिम्मेदार कौन?

 

शाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भयावाड़ी एक बार फिर अपनी लापरवाही के चलते चर्चा में है। पंचायत की उदासीनता का सीधा असर आम ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है।

 

ताज़ा मामला पंचायत के सूचना पटल (Notice Board) से जुड़ा हुआ है, जहां आज भी उन अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज हैं जिनका तबादला हुए कई वर्ष बीत चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि वर्तमान में पदस्थ अधिकारियों की जानकारी और संपर्क नंबर वहां उपलब्ध ही नहीं हैं।

 

ऐसी स्थिति में यदि कोई ग्रामीण अपनी समस्या या शिकायत दर्ज कराना चाहता है, तो वह किससे संपर्क करे? सूचना पटल पर दी गई पुरानी जानकारी के कारण न तो सही अधिकारी तक शिकायत पहुंच पा रही है और न ही समस्याओं का समाधान हो पा रहा है।

 

यह लापरवाही न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि ग्रामीणों के अधिकारों का भी उल्लंघन है। ग्राम पंचायत का यह दायित्व है कि वह समय-समय पर सूचना पटल को अपडेट रखे, ताकि आम जनता को सही और सटीक जानकारी मिल सके।

 

अब सवाल यह उठता है कि क्या इस गंभीर लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी या फिर इसी तरह ग्रामीण समस्याओं से जूझते रहें

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!