Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, रीवा, धार सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, गृह व शिक्षा विभाग में भी अहम बदलाव

0 789

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

 

भोपाल, रीवा, धार सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, गृह व शिक्षा विभाग में भी अहम बदलाव

 

भोपाल, 9 अप्रैल 2026 (विशेष):मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

 

जारी आदेश के अनुसार, कई संभागीय आयुक्त, सचिव स्तर के अधिकारी और जिला कलेक्टरों के पदों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

 

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं

 

कृष्ण गोपाल तिवारी को नर्मदापुरम संभाग से हटाकर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

 

शिल्पा गुप्ता को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक सिंह को लोक शिक्षण आयुक्त बनाया गया है।

 

श्रीकांत बनोठ को नर्मदापुरम संभाग का आयुक्त बनाया गया है।

 

कलेक्टर स्तर पर बड़े बदलाव

 

भोपाल, रीवा, सागर, धार, शिवपुरी, बैतूल, झाबुआ, सीवनी, दमोह सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रतिभा पाल को सागर, जबकि नरेंद्र सूर्यवंशी को रीवा का कलेक्टर बनाया गया है।

 

अर्पित वर्मा को शिवपुरी और शीला दाहिमा को श्योपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

 

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

 

धरणेन्द्र कुमार जैन को विमानन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

 

सोनिया मीना को वित्त विभाग में अपर सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है, जिनमें सामाजिक न्याय, पर्यावरण (एप्को), श्रम और विमानन विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।

 

राज्यपाल के नाम से जारी इस आदेश पर मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है।

 

देखिए आदेश जारी

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!