Breaking News in Primes

योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित

0 269

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित

 

शहडोल 05 जनवरी 2024- केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु गांव-गाव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहडेाल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुबरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का अयोजन किया गया। आयोजन के दौरान स्थानीय ग्रामीण जनों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओें के प्रति जागरूक भी किया गया। आयोजन के दौरान योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। साथ ही योजनाओं के संबंधित विभागों द्वारा विभागवार स्टाल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!