Breaking News in Primes

कलेक्टर दुबे ने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के

0 201

कलेक्टर दुबे ने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

अधिकारियों को दिए निर्देश

रायसेन, 04 जनवरी 2024

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा प्रधानमंत्री जन मन योजना के क्रियान्वयन तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजित किए जा रहे शिविरों की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित जिला अधिकारियों, एसडीएम, जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक जिले में दो लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं, इसके लिए अधिकारी शिविरों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाएं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाई जाए। कलेक्टर दुबे ने एसडीएम को निर्देश दिए कि बीएमओ, जनपद सीईओ तथा सीएमओ के साथ मिलकर समन्वय कर अधिक से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाया जाना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम और जनपद सीईओ विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम गठित कर प्रतिदिन कार्य प्रगति की मॉनीटरिंग करें।

कलेक्टर दुबे ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार ने योजना में 18 ट्रेड निर्धारित किए हैं तथा सीएससी सेंटर के माध्यम से योजना में पंजीयन कराना है। उन्होंने बताया कि पंजीयन निःशुल्क है। केन्द्र सरकार द्वारा सीएससी केन्द्रों को पंजीयन हेतु अलग से राशि दी जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ तथा सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!