Breaking News in Primes

कलेक्टर दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय

0 322

कलेक्टर दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

गतिविधियों की समीक्षा

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

 

रायसेन, 01 जनवरी 2024

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर दुबे ने अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूरी लगन, निष्ठा और मेहनत से अपने दायित्वों, कार्यो को सम्पादित करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए विभागवार लंबित शिकायतों, निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही तथा ग्रेडिंग की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे। निर्धारित समयाविध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निराकरण किया जाए। उन्होंने जिला अधिकारियों को भी कार्यालय स्तर पर सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दुबे ने निर्देश दिए कि इन शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता हो तथा पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, लोक निर्माण विभाग, महिला बाल विकास, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास, पीएचई सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, डीएफओ विजय कुमार, जिला पंचायत सीईअंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!