Breaking News in Primes

विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

0 104

शहडोल से गणेश कुमार केवट की रिपोर्ट

विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

 

शहडोल 31 दिसम्बर 2023- आज जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत उमरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई। आयोजन के दौरान विभिन्न विभाग के योजना संबंधी विभावार स्टाल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया गया। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!