Breaking News in Primes

कतरास स्टेशन से गुजर रही मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन में उच्चको ने महिला के साथ की छिनतई

0 275

धनबाद कतरास

 

*कतरास स्टेशन से गुजर रही मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन में उच्चको ने महिला के साथ की छिनतई*

 

रिपोटर मिलन पाठक

 

*कतरास :* कतरास स्टेशन से गुजर रही मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन में उच्चको ने शनिवार की देर रात लगभग 3 बजे महिला यात्री रेनु झा के साथ छिनतई की घटना को अंजाम देकर कतरी नदी पुल के पास कूद कर फरार हो गया।

महिला अपने पर्स को बचाने के चक्कर में छीना झपटी के दौरान उच्चके के साथ ट्रेन से नीचे गिर गयी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला ने बताया कि ट्रेन से नीचे गिरने के बाद दो अपराधियों ने उसके गले से मंगल सूत्र व एक चैन, समेत कान का झूमका, पैर का पायल व उसके पर्स में रखे उसके पति के एटीएम कार्ड समेत सारा पैसा निकाल लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गयी। पति राजेश झा के अनुसार लगभग 80 हजार रुपये के स्वर्णाभूषण समेत नगदी रुपये की छिनतई हुई है।

बताया जाता है कि छिनतई की घटना के बाद महिला ने अपने मोबाइल से पति को फोन किया, जिसके बाद पति की नींद खुली तो वह चंद्रपुरा पहुंचने के बाद टोल फ्री नंबर पर रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दी। कतरास स्टेशन में जीआरपी को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घायल महिला को उठाकर लाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। चंद्रपुरा से कतरास स्टेशन पहुंचने के बाद पति राजेश कुमार ने अपनी पत्नी को कतरास के चौधरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक द्वारा घायल महिला के टूट गए पैर का इलाज किया गया। इस संबंध में घायल महिला के पति राजेश झा के द्वारा जीआरपी थाना में केस दर्ज नहीं कराया गया है, हालांकि आरपीएफ को सनहा दिया है, जिसमें लिखा है कि वह बरौनी से रांची अपने घर जा रहा था। इसी बीच कतरास स्टेशन के समीप उसकी पत्नी बाथरूम के लिए गयी थी। ट्रेन में उच्चको के द्वारा पर्स छीना झपटी के दौरान उसकी पत्नी रेलवे लाइन के किनारे गिर गयी।

कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना प्रभारी नवीन रजक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उक्त घायल महिला को रविवार की सुबह लगभग 4 बजे पुल के पास से उठाकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। महिला ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!