“दंतेवाड़ा में कांग्रेस के किले को भेद, भाजपा के चेतराम अटामी ने खिलाया कमल”
प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट
किरंदुल (दंतेवाड़ा)
“अटामी ने कांग्रेस के छविंद्र कर्मा को 16हजार से ज्यादा वोटों से हराया
किरंदुल (प्राईम संदेश) विधानसभा चुनाव 2023 में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र जो की कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की लोकप्रियता से जनता जनार्दन ने बरसों से इस सीट पर कांग्रेस को काबिज करते आई ।परंतु इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के चैत राम अटामी में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के छविंद्र कर्मा जो की क्षेत्र ही नही प्रदेश कद्दावर व लोकप्रिय नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के सुपुत्र है उन्हें लगभग 16500 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। दंतेवाड़ा विधानसभा में कांग्रेसियों की अति आत्मविश्वास मोदी के लहर में बह गई। भाजपा की जीत के बाद पूरे दंतेवाड़ा क्षेत्र में जश्न का माहौल था। सभी कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ-साथ ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते नजर आए।