Breaking News in Primes

बाइक सवार अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर कार सवार व्यपारी से लूटे डेढ़ लाख*

0 298

धनबाद

 

लोयाबाद

 

*बाइक सवार अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर कार सवार व्यपारी से लूटे डेढ़ लाख*

 

रिपोटर मिलन पाठक

 

धनबाद

लोयाबाद

 

धनबाद में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और कानून- व्यवस्था ध्वस्त होती दिख रही है. शनिवार की देर रात लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेन्द्रा रेलवे पुल के समीप कार सवार व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूट फरार हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाजार समिति बरवाअड्डा के व्यापारी प्रकाश साव व दिलीप विश्वास कतरास से पैसे का क्लेशन कर धनबाद जा रहे थे. इसी क्रम में लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंद्रा रेलवे पुल के समीप जैसे ही सिल्वर रंग की वैगनआर कार पहुंची तो रेकी कर रहे बाइक सवार अपराधी पहुंचे और पिस्टल के नोंक पर लगभग 1.5 लाख रुपये लूटकर चलते बने. घटना के बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए वाहन जांच अभियान चला रही है. खबर लिखे जाने तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला पाया था.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!