Breaking News in Primes

मतदाताओं ने किया मतदान

0 125

विधानसभा निर्वाचन-2023

जिले में 80.19 प्रतिषत

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

मतदाताओं ने किया मतदान

82.37 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 77.82 प्रतिशत महिला मतदाता और 51.85 प्रतिशत थर्ड जेण्डर मतदाताओं ने किया मतदान

जिले में 806734 मतदाताओं ने किया मतदान।

432018 पुरूष मतदाता, 374702 महिला मतदाता तथा 14 थर्ड जेण्डर मतदाताओं ने किया मतदान।

 

रायसेन, 18 नवम्बर 2023

मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं उदयपुरा, भोजपुर, सांची और सिलवानी में सभी 1226 मतदान केन्द्रों पर 17 नवम्बर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। जिले में मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 में कुल 80.19 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसमें 82.37 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं, 77.82 प्रतिशत महिला मतदाताओं तथा 51.28 प्रतिशत थर्ड जेण्डर मतदाताओं ने मतदान किया। जिले में कुल 806734 मतदाताओं ने मतदान किया, इनमें 432018 पुरूष मतदाता, 374702 महिला मतदाता और चार थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं।

 

उदयपुरा विधानसभा

 

उदयपुरा विधानसभा में कुल 81.69 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 84.19 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 78.98 प्रतिशत महिला मतदाता और 60 प्रतिशत थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं। उदयपुरा विधानसभा में कुल 213482 मतदाताओं ने मतदान किया हैं, जिनमें 114738 पुरूष मतदाता, 98741 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं।

 

भोजपुर विधानसभा

 

इसी प्रकार भोजपुर विधानसभा में 79.66 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसमें 81.44 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 77.73 प्रतिशत महिला मतदाताओं तथा 46.15 प्रतिशत थर्ड जेण्डर मतदाताओं ने मतदान किया। भोजपुर विधानसभा में कुल 203591 मतदाताओं ने मतदान किया हैं। जिनमें 108287 पुरूष मतदाता, 95298 महिला मतदाता तथा 06 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं।

 

सांची विधानसभा

 

सांची विधानसभा में 77.43 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 79.65 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं, 75.02 प्रतिशत महिला मतदाताओं और 57.14 प्रतिशत थर्ड जेण्डर मतदाताओं ने मतदान किया। सांची विधानसभा में कुल 204467 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनमें 109441 पुरूष मतदाता, 95022 महिला मतदाता तथा 04 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं।

 

सिलवानी विधानसभा

 

सिलवानी विधानसभा में 82.31 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें 84.50 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने, 79.89 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने तथा 50 प्रतिशत थर्ड जेण्डर मतदाताओं ने मतदान किया। सिलवानी विधानसभा में कुल 185194 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनमें 99552 पुरूष मतदाताओं ने, 85641 महिला मतदाताओं ने तथा एक थर्ड जेण्डर मतदाता ने मतदान किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!