Breaking News in Primes

सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार ने स्वामी विवेकानंद शास.कॉलेज में 

0 114

सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार ने स्वामी विवेकानंद शास.कॉलेज में

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

मतदान सामग्री वितरण कार्य का लिया जायजा

पॉलीटेक्निक कॉलेज में देखीं मतदान सामग्री वापसी हेतु की गई व्यवस्थाएं

 

रायसेन, 16 नवम्बर 2023

जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सांची तथा सिलवानी के सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार द्वारा रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रेक्षक आईपीएस जुगल किशोर कुमार भी साथ रहे। सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार द्वारा मतदान दलों से मतदान प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए आयोग के निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार तथा पुलिस प्रेक्षक जुगल किशोर कुमार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे ने मतदान दलों को सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था तथा मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। साथ ही मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पुलिस सुरक्षा इंतजामों की भी जानकारी दी।

इसके उपरांत सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पहुंचकर मतदान उपरांत निर्वाचन सामग्री वापसी हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने सामग्री वापसी हेतु लगाई गई टेबिले/काउंटर्स का भी अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, नाश्ता आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही मतगणना हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, सांची विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!