Breaking News in Primes

शहर मे अपराध की मंशा से घूम रहें दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार .. SSP ने PC में कहा,आर्म्स सप्लायर का संबंध प्रिंस से जुड़ा..

0 146

*शहर मे अपराध की मंशा से घूम रहें दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार .. SSP ने PC में कहा,आर्म्स सप्लायर का संबंध प्रिंस से जुड़ा..*

 

रिपोटर मिलन पाठक

 

धनबाद — धनबाद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है…

धनबाद SSP संजीव कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया की धनबाद शहर में अपराध की अंजाम देने की फ़िराक में जुटे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

 

इनकी गिरफ्तारी 11 नवंबर 23को भूली ओपी थाना क्षेत्र के वासेपुर इलाका से हुई है ..

 

बताया जाता है कि बुलेट बाइक पर सवार होकर अपराधी धनबाद में किसी कांड को अंजाम देने जा रहे थे तभी भूली ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान धनबाद पुलिस ने बाइक पर सवार इन अपराधियों को रोका तो वो बाइक छोड़कर भागने लगे ..

 

पुलिस ने दौड़कर एक अपराधी को पकड़ा और फिर उसके निशानदेही पर एक और अपराधी को गिरफ्तार किया गया..

 

एसएसपी के अनुसार बाइक के साथ पकड़ा गया अपराधी बिशनपुर रोड का निवासी अनुज कुमार शर्मा है और उसको हथियार सप्लाई करने वाला सरायढेला का रहने वाला आदित्य प्रताप सिंह है..पुलिस ने अनुज की निशानदेही पर आदित्य को पकड़ा है..

 

पुलिस की छानबीन में पता चला कि आदित्य प्रताप सिंह कुख्यात प्रिंस खान के लिए काम करता है इसने ये चमचमाती पिस्टल हथियार बिहार से मंगवाया है..

 

पुलिस ने इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी करने के बाद पूछताछ में इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी विवरण जुटाया है ..धनबाद SSP संजीव कुमार ने यह भी बताया कि ..इन अपराधियों का संबंध हाल ही में संगठित आपराधिक गिरोह से हुआ है जबकि पहले से इनका कोई अपराधिक इतिहास नहीं है,

 

हालांकि उनकी पढ़ाई लिखाई ज्यादा नहीं हुई है ये दोनों सिर्फ दसवीं पास है लेकिन पैसे की लोभ लालच में अपराध की दलदल में फंस गए हैं..

 

धनबाद SSP ने युवा पीढ़ी से अपील कि वह गुमराह होकर अपराध में शामिल नहीं हो, नहीं तो उनका जीवन जीवन बर्बाद हो जाएगा साथ ही जेल जाने के कारण परिवार को भी तकलीफ उठाने पड़ेगी ..

 

ऐसे में युवाओं से आग्रह है कि गलत लोगों की संगत से दूर रहें और अपराध करने से बचें ..

 

प्रेस वार्ता के दौरान धनबाद एसएसपी ने यह भी कहा कि धनबाद को डिस्टर्ब करने वालें अपराधिक तत्वों को पुलिस नहीं छोड़ेगी..वे जल्दी ही धनबाद के आपराधिक वारदात से जुड़े सफ़ेदपोश के चेहरे को भी सुबूत के साथ बेनकाब करेंगे..

 

इस प्रेस वार्ता में धनबाद एसएसपी संजीव कुमार के अलावा सिटी एसपी अजीत कुमार,ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा समेत टीम में शामिल इंस्पेक्टर,थाना प्रभारी और पुलिस जवान मौजूद रहें…

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!