Breaking News in Primes

जिले की चारों विधानसभाओं में नाम निर्देषन के पहले दिन प्राप्त नहीं हुए नाम निर्देषन पत्र।

0 128

जिले की चारों विधानसभाओं में नाम निर्देषन के पहले दिन प्राप्त नहीं हुए नाम निर्देषन पत्र।

 

*दैनिक ग्राम संदेश जिला* *रायसेन*

 

जिला रायसेन।

जिले की चारों विधानसभाओं में नाम निर्देषन के पहले दिन प्राप्त नहीं हुए नाम निर्देषन पत्र।

रायसेन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अनुसार 21 अक्टूबर 2023 को रायसेन जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विहित स्थानों में निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाषन कर नाम निर्देषन प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक प्रारंभ की जा चुकी है। नाम निर्देषन पत्र 140-उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरेली न्यायालय कक्ष, 141-भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौहरगंज के न्यायालय कक्ष, 142-सांची विधानसभा क्षेत्र में न्यायालय अपर कलेक्टर रायसेन तथा 143-सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कक्ष क्रमांक-04 में दिनांक 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर, 27 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2023 को जमा किया जाना है। दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को रायसेन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में नाम निर्देषन पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!