Breaking News in Primes

गोविंदपुर में दो गुट के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल

0 151

*गोविंदपुर में दो गुट के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल*

 

 

 

धनबाद

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के परासी पंचायत में शुक्रवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

 

 

 

घटना का संबंध में बताया जाता है कि पलासी पंचायत के बरहिर में पोल लगाने को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे, रॉड, ईंटे से हमला कर दिया। जिसमें आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए।

 

सभी का इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।घटना से इलाके में काफी आक्रोश है और क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

रिपोर्टर मिलन पाठक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!