Breaking News in Primes

भरवारी के एनडी कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल में रामकथा की अमृतवर्षा, राम के बाल स्वरूप की लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

0 2

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

पुष्प वाटिका प्रसंग ने मोहा मन, भगवान राम और माता जानकी के विवाह प्रसंग की कामना से गूंजा पंडाल

कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी की एनडी कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना के साथ रामकथा का आयोजन श्रद्धालुओं के बीच आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक अतुल कृष्ण भार्गव जी महाराज ने पांचवें दिवस की कथा में भगवान श्रीराम के बाल्यकाल की लीलाओं और पुष्प वाटिका प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर जनकपुर की सखियां मोहित हो गईं और अपनी सुध-बुध खो बैठीं। भगवान का सौंदर्य इतना मनोहारी था कि सभी उनके दर्शन कर निहाल हो उठे। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य भगवान के वास्तविक स्वरूप और उनकी महिमा को नहीं पहचानता, तभी तक उसे संसार का आकर्षण अधिक भाता है। प्रभु के दर्शन और भक्ति से मनुष्य का जीवन आध्यात्मिक आनंद से भर जाता है।


कथा के दौरान महाराज जी ने भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह की मंगलकामना का प्रसंग सुनाते हुए लक्ष्मी-नारायण के दिव्य संबंध की व्याख्या की। इसके बाद उन्होंने सुंदर पुष्प वाटिका प्रसंग का वर्णन किया, जिसमें भगवान श्रीराम पुष्प लेने के लिए वाटिका पहुंचते हैं। कथा के प्रसंगों और भावपूर्ण वर्णन ने पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कथा के समापन पर आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान की आरती उतारी। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा सहित संजय तिवारी, हरि प्रसाद पांडेय, राजेश सिंह, गौतम सिद्धार्थ दुबे, मनीष तिवारी, राम लखन केसरवानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!