Breaking News in Primes

भरवारी में आगामी त्योहारों व मूर्ति विसर्जन को लेकर पालिका की बैठक, अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

0 6

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी आगामी त्योहारों और नवरात्रि मूर्ति विसर्जन को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद भरवारी में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी रामसिंह और राजस्व निरीक्षक अंशुमान शुक्ला ने की, जिसमें समस्त जोनल प्रभारियों एवं सफाई नायकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान नगर की साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और जल निकासी व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जाए। साथ ही सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक के दौरान नगर पालिका की ओर से त्योहारों में स्वच्छता, सुचारु व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई गई। विसर्जन मार्गों और प्रमुख स्थलों पर नियमित कूड़ा निस्तारण के निर्देश।जल निकासी की व्यवस्था को समय से पहले दुरुस्त करने पर जोर।जोनल प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने की हिदायत।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!