Breaking News in Primes

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’, आर्थिक मदद देकर बंधाया ढांढस

0 14

News By-नितिन केसरवानी / हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी: मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के धवाड़ा गांव निवासी स्वर्गीय बब्लू सरोज के निधन की सूचना पर मंझनपुर निवासी वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बताया जाता है कि बब्लू सरोज अपने ससुराल गए हुए थे। परिजनों का आरोप है कि वहां खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। परिवार ने खाने में कथित रूप से जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिवार के इस कठिन समय में वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने न केवल उनके दुख में सहभागिता निभाई, बल्कि आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय भी दिया। उन्होंने कहा कि दुख और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी।

इस दौरान भाजपा नेता विजय तिवारी भी मौजूद रहे। वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय पीड़ितों के साथ खड़े होकर उनका सहारा बनना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!