Breaking News in Primes

भरवारी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

0 11

News By-नितिन केसरवानी

ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, क्षत-विक्षत हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: भरवारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 16, गौरा देहदानी राजेंद्र नगर निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा (49) पुत्र स्वर्गीय कैलाश नाथ विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह भरवारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के समीप रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे। इसी दौरान इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04124 करीब 10:30 बजे खंभा नंबर 862/31 के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अनिल कुमार ट्रेन की चपेट में आ गए।

ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण अनिल कुमार को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रेन के नीचे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान अनिल कुमार शर्मा के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मचा कोहराम

अनिल कुमार विश्वकर्मा की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। अचानक हुए हादसे से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

रेलवे ट्रैक पार करना पड़ सकता है जानलेवा

भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय हुए इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर बरती जाने वाली लापरवाही के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है। रेलवे की ओर से लगातार यात्रियों और आम लोगों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित फुटओवर ब्रिज अथवा सुरक्षित रास्ते का ही इस्तेमाल करें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक पार न करें। चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचने के लिए रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

फिलहाल पुलिस और जीआरपी द्वारा हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!