ब्रह्माकुमारीज परासिया में जन्माष्टमी पर सजी चैतन्य झांकी
परासिया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, परासिया सेवा केंद्र में जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लड्डू गोपाल की आकर्षक चैतन्य झांकी सजाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रीति वाला, गायत्री परिवार से लच्छू झरिया एवं सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिमला बहन उपस्थित रहीं। बीके बिमला बहन ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके दिव्य गुणों पर प्रकाश डालते हुए जन्माष्टमी पर्व के आध्यात्मिक महत्व को समझाया।
इस अवसर पर कन्या आयशा ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं भंडारिया, परासिया की चेतन मानस मंडल भजन मंडली द्वारा श्रीकृष्ण के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन भाई, अनिता बहन, पदमश्री बहन, जमुना प्रसाद भाई, प्रफुल्ल भाई, डालचंद भाई एवं हरिओम भलावी सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संस्था से जुड़े भाई-बहन उपस्थित रहे।