Breaking News in Primes

भरवारी में खुला ‘ब्लश ब्राइडल स्टूडियो एंड सैलून’ पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ, आधुनिक सौंदर्य सुविधाएं मिलने से लोगों को होगी सहूलियत

0 31

News By-नितिन केसरवानी

भरवारी (कौशांबी): नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में शनिवार को ‘ब्लश ब्राइडल स्टूडियो एंड सैलून’ का विधिवत शुभारंभ हुआ। चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर प्रतिष्ठान के संचालक मुस्ताक अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया।
रेलवे क्रॉसिंग के पास मंझनपुर रोड पर शुरू किए गए इस नए ब्राइडल स्टूडियो एवं सैलून में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सौंदर्य और ब्राइडल सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि भरवारी क्षेत्र लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। ऐसे नए प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को आधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।


उन्होंने संचालक मुस्ताक अहमद को नए व्यवसाय की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उद्घाटन समारोह में पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले, जगदीश शिवहरे, संजय, अरविंद, मोहम्मद जुनेद, परवेज अहमद, रिजवान अहमद, लेडीज स्टाफ रूबी कश्यप, प्रियांशी केसरवानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!