अतिथि शिक्षक भर्ती 2026-27: DPI ने जारी किए नए निर्देश, मेरिट के आधार पर होगा आमंत्रण
रिक्त पदों पर ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था, ऑफलाइन आमंत्रण पर रोक
अतिथि शिक्षक भर्ती 2026-27: DPI ने जारी किए नए निर्देश, मेरिट के आधार पर होगा आमंत्रण
रिक्त पदों पर ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था, ऑफलाइन आमंत्रण पर रोक
भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण केवल GFMS पोर्टल पर प्रदर्शित रिक्तियों के विरुद्ध किया जाएगा।
निर्देशों के मुताबिक विकासखंड की पैनल मेरिट सूची में उपलब्ध आवेदकों से मेरिट क्रम के अनुसार संपर्क कर सहमति या असहमति दर्ज की जाएगी। विकासखंड पैनल में आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर जिले के पैनल से मेरिट क्रम में आमंत्रण किया जा सकेगा।
सत्र 2025-26 में उसी विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके आवेदक को, पद रिक्त होने पर प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अतिथि शिक्षक की ज्वाइनिंग उसी दिन ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा।
DPI ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी और किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आमंत्रण नहीं किया जाएगा। दस्तावेजों और स्कोर कार्ड में अंतर मिलने पर आवेदक की पात्रता निरस्त की जाएगी। अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन ई-अटेंडेंस के आधार पर मान्य होगी और इसी आधार पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
