*झिरन्या। खरगोन*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*भपकेश्वर महादेव मंदिर से निकली कावड़ यात्रा,ॐ कारेश्वर में भगवान ममलेश्वर का करेंगे जलाभिषेक*
झिरन्या । मैं प्रतिवर्ष तिल्ली ख़ला त्रिवणी नगर द्वारा निकलने वाली कावड़ यात्रा गुरुवार को रवाना हुईं । प्रारंभ में प्राचीन भपकेश्वर (झरने) से कावड़ में जल भरा गया । नगर के मुख्य मार्ग से जब कावड़ यात्रा प्रारंभ हुईं तो जगह-जगह स्वागत किया गया । डीजे की धुन पर भजनों एवं हर-हर महादेव,बोल बम के जयघोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया । कावड़ यात्रा का पहला पड़ाव अमनखेड़ी में विश्राम के साथ होगा । तत्पश्चात शनिवार सुबह कावड़ यात्रा ॐकारेश्वर पहुँचेगी । जहाँ कावड़ यात्री बाबा ॐकारेश्वर का जलाभिषेक करेंगे । कावड़ यात्रा यह 21 वाँ वर्ष हैं । उक्त कावड़ यात्रा भवानी शंकर गोले के नेतृत्व में आयोजित हुईं । कावड़ यात्रा में पवन वर्मा,डोंगर गोले,रवि गोले,विनोद गोले,विनय यादव,पवन बड़ोले,महेश गोले,कान्हा गोले,छगन गोले,सूरज गोले,अश्विन राठौड़,कान्हा वर्मा सहित बड़ी संख्या में कावड़ यात्री कावड़ लेकर रवाना हुए ।
*झिरन्या। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*