Breaking News in Primes

खरगोन न्यायालय में ‘उल्लास: एक अभिनव पहल’ कार्यक्रम संपन्न, प्रतियोगिताओं में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह

0 13

खरगोन। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला एवं तहसील न्यायालयों में कार्यरत न्यायाधीशगण एवं कर्मचारियों का मानसिक तनाव दूर करने तथा कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से ‘उल्लास—एक अभिनव पहल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​जिला विधिक सेवा समिति खरगोन के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश माननीय श्री राजकुमार यादव की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​प्रमुख गतिविधियां एवं परिणाम:
​रंगोली व प्रश्नोत्तरी: कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए आकर्षक रंगोली और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।


​खेलकूद स्पर्धाएं: तनावमुक्ति और आपसी मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से कई मनोरंजक खेल खेले गए।
​पुरस्कार वितरण: विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायिक कार्यप्रणाली के व्यस्त दिनचर्या के बीच कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती क्षमा मिश्रा एवं ममता यादव द्वारा किया गया।
​इस अवसर पर न्यायालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारी, उनके परिजन तथा तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन के पैरालीगल वालेंटियर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!