Breaking News in Primes

जिला शिक्षा अधिकारी नेशराबी शिक्षक पर की कार्यवाही शराबी प्रधान पाठक निलंबित

0 70

हेडलाइन

दैनिक
प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरियाजिला बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाला प्राथमिक शाला रजवारि पारा के प्रधान पाठक रामकुमार राजवाड़े के संबंध में शिकायत मिली थी कि प्रधान पाठक रामकुमार शराब के नशे हालत में बच्चों को पढ़ाने संकुल पहुंचते थे और इनका सहायक शिक्षक गायब रहते थे साफ सफाई का काम भी बच्चों से ही लिया जाता था और पूछने पर प्रधान पाठक का जवाब था की सुपर के नहीं आने की वजह से बच्चों से कार्य कराए जा रहे हैं निरीक्षण के दौरान नशे की हालत में पाए गए थे शिक्षक रामकुमार जिला शिक्षा अधिकारी, कोरिया के द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा के प्रधान पाठक राम कुमार राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


आदेश के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक से बातचीत के समय उनके मुंह से शराब की तीव्र गंध आने तथा उनकी बोली अस्पष्ट होने की बात दर्ज की गई। निरीक्षण प्रतिवेदन में उन्हें विद्यालय समय में नशे की स्थिति में पाया जाना प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार माना गया।
इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बैकुंठपुर निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!