Breaking News in Primes

धरमपुरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरी कार पलटी, मौके पर मची अफरा-तफरी; पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटा

0 3

लोकेशन धामनोद

 

 

धरमपुरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरी कार पलटी, मौके पर मची अफरा-तफरी; पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटा

 

धार जिले के धरमपुरी में तारापुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात तेज बारिश के दौरान अवैध शराब से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार तारापुर की ओर से धरमपुरी की तरफ आ रही थी। धरमपुरी से पहले पेट्रोल पंप के समीप स्थित अंधे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई। वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी।

 

दुर्घटना के बाद कार में रखी शराब की बड़ी मात्रा लोगों द्वारा उठा ली गई। वहीं, कार से दो से तीन अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा वाहन और बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और उसका गंतव्य क्या था।

 

आबकारी विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!