Breaking News in Primes

भोपाल ग्रामीण अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु रायशुमारी सम्पन्न*

0 65

लोकेशन //खलघाट धार

रिपोर्टर//चेतन शर्मा

दैनिक प्राइम संदेश

 

*भोपाल ग्रामीण अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु रायशुमारी सम्पन्न*

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी जी के निर्देशानुसार तथा मध्यप्रदेश प्रभारी श्री आबिद कागज़ी जी एवं सह प्रभारी श्री लियाकत अली गद्दी जी के मार्गदर्शन में भोपाल जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भोपाल (ग्रामीण) के जिला प्रभारी जावेद खान का उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वागत किया।भोपाल ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनोखीलाल पटेल एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री मोहम्मद ज़हीर खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग, भोपाल (ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष पद हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनसे विस्तृत चर्चा एवं संवाद किया गया। साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बंद कक्ष में रायशुमारी कर संगठनात्मक सुझाव भी प्राप्त किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की ताकत है और संगठन निर्माण अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में भोपाल ग्रामीण क्षेत्र के बैरसिया ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मीणा, अनुसूचित जाति ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार, अजहर उल्ला खान, एडवोकेट अब्दुल हनीफ खान, विनय कुमार मालवीय, अरवेज खान, अशरफ अली, मोहम्मद जहीर, जीशान अली, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव जय राठौड़ सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं जिला अध्यक्ष पद के आवेदक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!