Breaking News in Primes

शासकीय विद्यालय में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0 8

हेडलाइन

शासकीय विद्यालय में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

नव पदस्त कोरिया पुस्लिस अधीक्षक हरीश राठौर के आदेशा अनुसार एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस ने शासकीय विद्यालय में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण क्रमांक 187/2026 में धारा 331(4), 305(a) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रार्थी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 27 जून 2026 की शाम से 30 जून 2026 की सुबह के बीच शासकीय विद्यालय टेंगनी में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के दो कक्षों का ताला तोड़कर 08 पंखे एवं 02 नग सिंटेक्स नेट फाइबर केबल चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹26,000 है।

विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान एवं घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी :

कन्हैया सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी टेंगनी पटेलपारा, थाना पटना, जिला कोरिया।

उमान सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी टेंगनी पटेलपारा, थाना पटना, जिला कोरिया।

थाना पटना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!