Breaking News in Primes

नगर की विभिन्न समस्याओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर नगर परिषद के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन* *परिषद को कुंभकरणीय नींद से जगाने कुंभकरण के पात्र के साथ नगर परिषद के मुख्य द्वार पर कांग्रेस ने दिया धरना*

0 73

*नगर की विभिन्न समस्याओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर नगर परिषद के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन*

 

*परिषद को कुंभकरणीय नींद से जगाने कुंभकरण के पात्र के साथ नगर परिषद के मुख्य द्वार पर कांग्रेस ने दिया धरना*

 

भैंसदेही। आज नगर कि विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही द्वारा आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम,पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम के उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से कुंभकरण बनाकर नगर परिषद के गेट पर धरना देकर कुंभकरणीय नींद से नगर परिषद को जगाने का काम किया हैं।

एवं जिला कलेक्टर के नाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं।

ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद द्वारा 03/09/2023 को नगर परिषद के लेंटर पेड पर मुख्यमंत्री भु-अधिकार के पट्टे के स्वीकृति प्रमाण पत्र करीब 95 हितग्राहियों को बाटे गये थे। परन्तु आज तक उन लोगो को प‌ट्टे प्राप्त नहीं हुये है जिस कारण उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल पा रहा है हम लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से वंछित हो रहे है। हम मांग करते है कि जल्द से जल्द प‌ट्टे प्रदान किये जावे।

◼️नगर परिषद के सभी 15 वार्डों में पाईप लाईन खुदाई का काम चल रहा है जिस कारण नगर की आधी रोड खराब कर दी गई है। जिस कारण मोटर सायकल टु-व्हीलर, एवं फोर व्हीलर गाडी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बारिस में नगर में किचड के कारण वार्ड वासियो को आने जाने मे बहुत परेशानिया हो रही है कही गाडिया रोड पर गिर रही है बुजुगो को रोड पर चलने में काफी परेशानियों उठाना पड रहा है। ट्राफिक जॉम होने के कारण स्कुल मे बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे है हम मांग करते है सम्बंधित ठेकेदार द्वारा नगर के पुरी सडको को रिपेयर किया जाये।

◼️नगर परिषद द्वारा शनिवार बाजार के दिन बाहर ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामवासी भैंसदेही बाजार करने के लिये गाडियो से आते है तो नगर परिषद द्वारा उनसे स्वच्छता शुल्क लेती है,जबकि नगर परिषद द्वारा उनके गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था तक नही करती हैं, जब तक पार्किंग की व्यवस्था नही हो जाती वाहनो से अवैध वसूली बंद की जाये।

नगर परिषद शिव मंदिर के सामने बने तालाब के पास एवं सिटी ग्राउण्ड के पास भी पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती हैं।

◼️नगर में पाईप लाईन के जो वाल बने है उन गड्डो पे ढक्कन लगाये जाये ताकि बारिस का जो खराब पानी है वाल के द्वारा पाईप लाईन मे न जाये अगर ढक्कन नहीं लगाया जाता है तो खराब पानी पाईप लाईन के द्वारा पाईप में जायेगा जिस कारण दुषित पानी वार्ड वासियो तक पहुंचेगा जिससे कई बिमारीया उत्पन्न हो सकती है।

◼️नगर परिषद द्वारा गरीब लोगो का अतिक्रमण हटाया जा रहा है वही भाजपा नेताओ का अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। क्या नगर परिषद केवल गरीब लोगो पर ही कार्यवाही करेगी भाजपा नेताओ पर कोई कार्यवाही नहीं करेगी। हम मांग करते है कि ऐसा दुजा भाव नगर के लोगों के साथ ना किया जावे।

◼️भैसदेही नगर की सभी टंकीयो को समय-समय पर साफ किया जावे भैसदेही नगर के नागरिकों को शुद्ध साफ पानी उपलब्ध कराया जाये।

◼️नगर परिषद के लोक सेवको द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुये परिषद में अपने सगे सम्बधियो रिश्तेदारों, एवं पुत्र पुत्रियो को नियम विरुद्ध नौकरी पर रखकर प्रत्येक्ष एवं अप्रत्येक्ष रूप से लाभ पहुंचाया जा रहा है जो कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।

◼️नगर परिषद क्षेत्र में जो लोगो के घर के पानी के पाईप रोड पर निकाल दिये गये है जिस कारण बारिस का पानी अन्य रोड पर गिरता है जिस कारण आम जनता को काफी परेशानिया उठाना पड रहा है कोई मंदिर जाता है बच्चो को स्कुल जाते समय उनके उपर पानी गिरता है ऐसे लोगो को चिन्हित कर पाईप हटाया जाये।

◼️दिसम्बर आवास योजना 2.0 के अन्तर्गत 35 के हितग्राहियो के आवास स्वीकृत हुये है जिसमे 4 माह के जीओ किस्त होने के बाद भी दूसरी किस्त हितग्रहियों के खाते में नही डाली गयी। जल्द से जल्द दुसरी किस्त हितग्राहियों के खाते में डाली जाये।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र मालवीय, सुखदेव घाणेकर, बबन राठौर, अफरोज भाई,संतोष थोटेकर, विजय भुसकुटे,अनिल नीनवे,श्रवण सिंह ठाकुर,प्रहलाद कोषे,पंजाब आहाके, मोहित राठौर, नरेश मोहरे,राहुल छत्रपाल,पार्षद महेश थोटेकर,शोयेब विंध्यानी,निखिल देशमुख, मयूर बारस्कर,राहुल उईके,अमित भगत,शोयेब पठान,दिनेश महाले,इदरीस काबरा,सुभाष मोहरे, कादर शाह,अलकेश चौहान, उमेश अड़लक,निखिल सोनी,जनक परते,दीपेश बेले,अश्विन धुर्वे,विक्रम सांडे,अशोक उइके, निखिल सूर्यवंशी, दिलीप साल्वे, मिश्रीलाल बड़ोदे,शेषराव आठोले, कमलेश घोड़की, गोलू धुले, गणेश बंगाली,बबलू धुर्वे, कमलेश पिपरदे,अमित सोनारे, पंकज जैन, नामदेव माथनकर,सुखदेव येवले, एजाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!