Breaking News in Primes

G.S.U (गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन) ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0 40

G.S.U (गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन) ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीमपुर। गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन (G.S.U.) के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शासकीय महाविद्यालय भीमपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में मांग की गई कि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की राशि समय पर वितरित की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही शासकीय महाविद्यालय भीमपुर का नामकरण जयपाल सिंह मुंडा शासकीय महाविद्यालय, भीमपुर किए जाने की मांग भी रखी गई।

 

ज्ञापन में आगे मांग की गई कि महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा वर्तमान में किराए के भवन मॉडल स्कूल भीमपुर में संचालित शासकीय महाविद्यालय भीमपुर को जल्द से जल्द सीएम राइज विद्यालय के पुराने भवन में स्थानांतरित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

 

G.S.U. के छात्र नेता उमेश काकोडिया ने कहा कि यदि प्रशासन एवं शासन द्वारा इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन छात्र हित में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

इस दौरान आंदोलन में संपत उईके, राम सलाम, निशा सरियांम, मोहिनी, नंदलाल बामने, Antu Uikey तथा बबली कुमरे (जिला अध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!