Breaking News in Primes

प्रभारी मंत्री के अध्यक्षता में हुई जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक।

0 9

प्रभारी मंत्री के अध्यक्षता में हुई जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आज 9 जुलाई को कुटीर एवं ग्रामोद्यो विभाग के राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में की गई जहां पर प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए जिले के समग्र एवं समावेशी विकास को गति देना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है, जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ व्यक्तियों को शामिल किया गया है।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की विकास एवं

जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में विधायक सीधी रीती पाठक, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, समाजसेवी भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान सहित समिति के सदस्यों ने जिले के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विकास मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रीति अहिरवार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!