Breaking News in Primes

धामनोद के वरिष्ठ पत्रकार श्री राम महाजन का निधन

0 138

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनु पटेल

 

धामनोद के वरिष्ठ पत्रकार श्री राम महाजन का निधन

 

 

धामनोद के लिए अत्यंत दुखद समाचार है। विगत तीन दशकों से अधिक समय तक प्रिंट मीडिया में अपनी सशक्त और निष्पक्ष पत्रकारिता से पहचान बनाने वाले ‘नई दुनिया’ के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार श्री राम महाजन जी का निधन हो गया है।

उनके निधन से पत्रकारिता जगत एवं धामनोद क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में समाज और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि।

ॐ शांति। 🙏💐

अंतिम यात्रा सूचना:

दिनांक: 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार)

समय: प्रातः 10:00 बजे

स्थान: निज निवास, धामनोद से प्रस्थान कर खलघाट स्थित माँ नर्मदा के पावन तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!