Breaking News in Primes

सीएमओ व उपमंत्री विहीन नगर परिषद मझौली में कराया जा रहा घटिया निर्माण कार्य। हाल हीं में डाली गई वाटर सप्लाई की पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा काम। लोग कर रहे जांच कार्यवाही की मांग। कमीशन आड़ में ठिकाने लगाई जा रही कायाकल्प की राशि

0 36

सीएमओ व उपमंत्री विहीन नगर परिषद मझौली में कराया जा रहा घटिया निर्माण कार्य।

 

हाल हीं में डाली गई वाटर सप्लाई की पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा काम। लोग कर रहे जांच कार्यवाही की मांग।

 

कमीशन आड़ में ठिकाने लगाई जा रही कायाकल्प की राशि?

 

सीधी/मझौली

 

सीएमओ व उपमंत्री विहीन नगर परिषद मझौली मे कमीशन के आड़ में इन दोनों घटिया निर्माण कार्य कराए जाने की होड़ लगी हुई है। आरोप है कि कमीशन की आड़ में कायाकल्प की राशि का मनमानी पूर्वक अनर्गल एवं घटिया निर्माण कार्य में संविदाकारों से सांठ-गांठ कर बंदर बाट किया जा रहा है।

 

नगर वासियों की महीनों पूर्व माह मई में किए गए भूमि पूजन कार्य का अब वर्षा के समय में अतिक्रमण ग्रसित में मार्केट में जब सीएमओ व उपमंत्री पूर्व के निमार्ण कार्य के आग से तैयार मलाई छान स्थानांतरण करा रातों-रात निकल लिए हैं। ऐसे में जब ना तों अभी तक नए सीएमओ आए हैं ना ही उपमंत्री ठेकेदारो द्वारा एक हफ्ते से जोर- शोर से काम चालू कर घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका ताजा हाल नगर परिषद मझौली से वन विभाग ऑफिस तक लगभग 50 से 60 लाख रुपए लागत की कायाकल्प की राशि से सीसी सड़क मजबूतीकरण कार्य कराया जा रहा है जहां एस्टीमेट वा लागत राशि का बोर्ड लगाए बिना सीसी रोड के बगल में नाम मात्र की खुदाई कर घटिया किस्म की गिट्टी राखड व मुरूम , मिट्टी डाल बिना कुटाई व रोलर चलाएं उपरा -चुपरी किया जा कर वेश बनाया जा रहा है। जहां पर ना तो संविदाकार के जिम्मेदार नजर आते ना ही विभाग के। आरोप है कि नगर विकास व कायाकल्प की राशि ना केवल कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार के भेंट तो चढ ही रही है। बल्कि सुविधा व्यवस्था की राशि भी ठिकाने लगाई जा रही है। लोगों का कहना है कि जो कार्य वर्षा के पूर्व हो जाना चाहिए वह भूमि पूजन के महीनो बीत जाने के बाद नहीं किया गया अब जैसे ही सीएमओ एवं उप यंत्री स्थानांतरण करा यहां से जा चुके हैं मनमानी पूर्वक घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग कर रेशियों व गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए धड़ाधड़ रोड जाम कर काम चालू किया गया है जिसमें ना तो रोलर चलाई गई ना ही कुटाई किया गया है। ऐसे में रोड की जल्द ही क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनती है। जिसकी जांच कार्यवाही किया जाकर नए सिरे से प्रशासनिक जिम्मेदारों के देख – रेख में गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य कराया जाय।

 

*हाल ही के वाटर सप्लाई पाइपलाइन को किया गया क्षतिग्रस्त*

 

लोगों द्वारा बताया गया है कि अभी हाल ही में 15 -20 दिन पूर्व पाइप लाइन डाल पीने के पानी का सप्लाई कनेक्शन दिया गया था जिसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया है तथा उसी टूटी -फूटी पाइप से पुनः पानी की सप्लाई दी जा रही है जिससे वर्षा का गंदा पानी भी आ रहा है। साथ ही शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया। लोगों का कहना है कि जब कर पूर्व से स्वीकृत था तो पाइप लाइन की सप्लाई रोक रोड निर्माण के साथ कराया जाना उचित था।

समाचार पत्र के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!