मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 100 से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले
अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर पर व्यापक बदलाव
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 100 से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले
अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर पर व्यापक बदलाव
भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती
भोपाल, 15 जून। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया। आदेश के तहत अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, उप सचिव और विभिन्न निगमों के अधिकारियों सहित 100 से अधिक अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। फेरबदल में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, खंडवा, सीहोर, सिवनी, रतलाम, दमोह, पांढुर्णा और अन्य जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बदली गई हैं। शासन ने कई अधिकारियों को विभागीय एवं अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं।
देखिए जारी आदेश











