Breaking News in Primes

कौशाम्बी: बेटे ने पिता के सीने में उतारी दो गोलियां, इलाज के दौरान मौत

0 2

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

एक ही बाइक से ड्यूटी जा रहे थे पिता-पुत्र, मामूली विवाद बना खूनी वारदात; आरोपी फरार

कौशाम्बी: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। एक बेटे ने अपने ही पिता को गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार छत्तूपुर गांव निवासी राम नरेश (48) मंझनपुर कलेक्ट्रेट में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। रविवार सुबह वह अपने बेटे राहुल के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। धाता रोड स्थित बीपी पब्लिक स्कूल के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि राहुल ने बाइक रुकवाई और अवैध तमंचे से अपने पिता के सीने में दो गोलियां दाग दीं।

गोली लगते ही राम नरेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची मंझनपुर पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राम नरेश पिछले करीब तीन वर्षों से अपनी पत्नी और बेटों से अलग रह रहे थे। पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद समेत अन्य कारणों की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। पुलिस फरार बेटे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!