Breaking News in Primes

सुशासन को समर्पित स्वर्णिम 12 वर्षों में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंची विकास योजनाएं-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 2

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: विधानसभा चायल के ब्लॉक परिसर मूरतगंज में सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन कल्याण शिविर का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काट शुभारंभ व लगे स्टालों का अवलोकन कर संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जन कल्याण शिविर में लगे स्टालों का अवलोकन कर संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन,सेवा,गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्षों का उत्सव मना रहे हैं।यह 12 वर्ष केवल सरकार के कार्यकाल का नहीं बल्कि भारत के आत्मविश्वास,विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्थान का कालखंड है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को शासन का मूल मंत्र बनाया है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना,भ्रष्टाचार पर प्रहार करना,डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना इन वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।आज देश का गरीब,किसान,युवा,महिला और व्यापारी वर्ग स्वयं को सशक्त महसूस कर रहा है। विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा नई ऊंचाइयों को छू रही है और देश विकास के अमृतकाल में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आइए,इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हम सब मिलकर एक सशक्त,समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।यह 12 वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के हैं व नए भारत के निर्माण के हैं साथ ही भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में ऐतिहासिक यात्रा के हैं। इस मौके पर कोआपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,जिला उपाध्यक्ष नितिन पासी,विनीता गुप्ता,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,मण्डल अध्यक्ष रामप्रकाश पटेल,राजन सरोज सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,चिकित्सीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!