Breaking News in Primes

*एनएच-39 निर्माण कार्य का सांसद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त व समय सीमा पर कार्य करने के लिए निर्देश*

0 79

*एनएच-39 निर्माण कार्य का सांसद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त व समय सीमा पर कार्य करने के लिए निर्देश*

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि एनएच-39 सीधी एवं सिंगरौली सहित पूरे क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा है। इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं और अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद ने भरोसा जताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा तथा जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!