*यूथ कांग्रेस ने मेलोडी चॉकलेट बाट कर किया महंगाई का विरोध*
भैंसदेही /ललित छत्रपाल :- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की भैंसदेही विधानसभा के युवा कांग्रेस सावलमेंडा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर,ब्लॉक अध्यक्ष राहुल उइके के नेतृत्व में पेट्रोल-डिजल-गैस कि बढ़ती किमतो एवं बेहताशा महंगाई को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल डलवाने आए लोगों को मैलोडी चाकलेट बांट कर महंगाई का विरोध जताया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम , ब्लाक अध्यक्ष रानु (पंकज) ठाकुर, पूर्व सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आशीष शिवहरे भैसदेही मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौर ,गारपठार मंडलम अध्यक्ष कादर शाह ,यूथ कांग्रेस भैसदेही अध्यक्ष मयूर बारसकर ,आदिवासी कांग्रेस भैसदेही ब्लाक अध्यक्ष मंगेश सरीय़ाम, सावलमेंडा पंचायत कमेटी अध्यक्ष राजू दहिकर आरिफ खान गेंदराव आहाके ,जनक परते ,राकेश परते ,असपाक खान अनिल आहाके ,तनमय राठौर ,करन परते ,संदिप वरटी ,संजू वरटी ,अस्विन धुर्वे अमन टेकाम उपस्थित रहे।