Breaking News in Primes

दहिवर मार्ग निर्माण पर सियासत गरम: मंडल अध्यक्ष ने लगाए गुणवत्ता विहीन निर्माण के आरोप, किसानों ने जताया मंडल अध्यक्ष के विरोध में आक्रोश*

0 0

*_धामनोद//दहिवर मार्ग निर्माण पर सियासत गरम: मंडल अध्यक्ष ने लगाए गुणवत्ता विहीन निर्माण के आरोप, किसानों ने जताया मंडल अध्यक्ष के विरोध में आक्रोश*

धामनोद। नगर के कहार मोहल्ला से हाउसिंग बोर्ड तक बनाए जा रहे दहिवर मार्ग के सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही धामनोद भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा द्वारा कार्य स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन तरीके से किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने अपने लेटरपैड पर नगर परिषद अधिकारियों को शिकायती पत्र लिखकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।

वहीं दूसरी ओर स्थानीय पार्षद कैलाश वर्मा एवं क्षेत्र के किसानों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के इस कदम का विरोध करते हुए आक्रोश जताया और निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाया। किसानों का कहना था कि यह सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में थी, जिससे खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी होती थी। बारिश के दिनों में मार्ग पर इतना कीचड़ हो जाता था कि बैलगाड़ी तक निकलना मुश्किल हो जाता था।

मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद की ओर से अधिकारी मिर्जा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का मुआयना किया। निरीक्षण के बाद कार्य को पुनः शुरू करवाया गया। मिर्जा ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कार्य बंद करवाने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना सीधे मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दी जाए और निर्माण कार्य बंद नहीं किया जाए।

वहीं ठेकेदार के कर्मचारी मुकेश ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य दोबारा प्रारंभ कर दिया गया है और प्रयास रहेगा कि बारिश से पहले कार्य पूर्ण कर लिया जाए। सड़क निर्माण शुरू होने से किसानों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है तथा लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय बाद उन्हें बेहतर मार्ग की सुविधा मिल सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!